ट्रेन का डिब्बा बन गया स्टेज
चेकिया की राजधानी प्राग में अनूठा प्रयोग हुआ. मेट्रो में यात्रा कर रहे लोगों का जमकर मनोरंजन हुआ. कुछ लोग हैरान हुए तो कुछ को यह सरप्राइज बहुत पसंद आया.

मेट्रो बनी स्टेज
चेकिया की राजधानी प्राग की मेट्रो का एक डिब्बा अचानक एक स्टेज में बदल जाता है. कलाकार आते हैं और परफॉर्म करना शुरू कर देते हैं.
मनोरंजक यात्रा
यात्री हैरान भी होते हैं और खुश भी. उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी यात्रा इतनी मनोरंजक रहने वाली है.
मकसद के साथ
ये कलाकार स्थानीय सांस्कृतिक समूहों, सर्कस और थिएटर कंपनियों से जुड़े हैं और एक अभियान के तहत ट्रेन में यह प्रदर्शन किया गया.
ऊर्जा संकट का असर
प्राग पब्लिक ट्रांजिट के एक प्रोजेक्ट के तहत कलाकारों के प्रदर्शन आयोजित हुए. इस प्रोजेक्ट का मकसद ऊर्जा संकट के बारे में जागरूकता है.
संस्कृति रुकती नहीं
प्रोजेक्ट को नाम दिया गया है ‘संस्कृति रुकती नहीं – ट्रेन में नहीं, संकट में नहीं’
बैले से कॉमेडी तक
इस प्रोजेक्ट के तहत मेट्रो के डिब्बे में कॉन्सर्ट से लेकर स्टैंडअप कॉमेडी और बैले तक तमाम तरह की कलाओं को प्रदर्शित किया गया.
6 तस्वीरें
1 | 66 तस्वीरें