dw.com बीटा पेज पर जाएं. कार्य प्रगति पर है. आपकी राय हमारी मदद कर सकती है.
दुनिया का तापमान बढ़ रहा है, मौसम बदल रहे हैं, फसलों का चक्र तबाह हो रहा है, जीव जंतुओं के रहने की जगह खत्म हो रही है. इन सबकी वजह से जैव विविधता को खतरा है.
जीवन और मृत्यु प्रकृति का नियम है, लेकिन जब मौसम में बदलाव या इंसानी गतिविधियों के कारण स्थानीय जीव जंतु और पेड़ पौधे खत्म होने लगते हैं तो यह चिंता की बात होती है क्योंकि वे धरती की जैविक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.