1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

शाह रूख़ को एक और फ़िल्मफ़ेयर

Dos Santos, Nelio / DW२३ फ़रवरी २००८

शाह रूख़ ख़ान के नाम एक और फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड जुड़ गया है। उन्हें चक दे इंडिया के लिए पुरस्कार मिला। आमिर ख़ान की फ़िल्म तारे ज़मीन पर ने भी कई पुरस्कार बटोरे।

https://p.dw.com/p/DVcz
शाह रूख़ के चाहने वाले जर्मनी में भी हैं
शाह रूख़ के चाहने वाले जर्मनी में भी हैंतस्वीर: AP

चक दे इंडिया में हॉकी कोच कबीर ख़ान की भूमिका निभाने वाले शाह रूख़ ख़ान को फ़िल्मफ़ेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के ख़िताब से नवाज़ा गया है। जब वी मेट में नटखट लड़की का किरदार निभाने वाली करीना कपूर बेहतरीन अदाकारा आंकी गई हैं। लेकिन पुरस्कारों के दौरान सबसे ज़्यादा बार नाम लिया गया आमिर ख़ान की फ़िल्म तारे ज़मीं पर का। इसे पांच पुरस्कार मिले। शानदार अदाकारी करने वाले दर्शील सफ़ारी को बेस्ट क्रिटिक अवार्ड दिया गया। आमिर ख़ान को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए चुना गया, जबकि कहानी के लिए अमोल गुप्ते के फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिया गया। 53वें फ़िल्मफ़ेयर समारोह में तारे ज़मीं पर के गाने के लिए प्रसून जोशी को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार दिया गया।

शाह रूख़ ख़ान के साथ फ़िल्म ओम शांति ओम करने वाली दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ न्यूकमर और सांवरिया के अभिनेता रणबीर कपूर को बेहतरीन मेल न्यूकमर का पुरस्कार दिया गया।