ये हैं दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट
दुनिया भर में तीस हजार से ज्यादा एयरपोर्ट हैं और सबसे ज्यादा 13.5 हजार एयरपोर्ट अमेरिका में हैं. एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने 2017 में कुल मुसाफिरों की संख्या के आधार पर दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्टों की सूची बनाई है.
1. हार्ट्सफील्ड-जैकसन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमेरिका)
यात्रियों की संख्या: 10.39 करोड़
2. बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (चीन)
यात्रियों की संख्या: 9.57 करोड़
3. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (यूएई)
यात्रियों की संख्या: 8.82 करोड़
4. टोक्यो हानेदा एयरपोर्ट (जापान)
यात्रियों की संख्या: 8.54 करोड़
5. लॉस एंजेलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमेरिका)
यात्रियों की संख्या: 8.45 करोड़
6. ओहारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (शिकागो, अमेरिका)
यात्रियों की संख्या: 7.98 करोड़
7. लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट (ब्रिटेन)
यात्रियों की संख्या: 7.80 करोड़
8. हांगकांग इंटरनेशल एयरपोर्ट (चीन)
यात्रियों की संख्या: 7.26 करोड़
9. शंघाई फुतोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (चीन)
यात्रियों की संख्या: 7 करोड़
10. पेरिस-चार्ल्स दे गोल एयरपोर्ट (फ्रांस)
यात्रियों की संख्या: 6.94 करोड़
11. एम्सटरडम एयरपोर्ट शिफोल (नीदरलैंड्स)
यात्रियों की संख्या: 6.85 करोड़
12. डैलस/फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमेरिका)
यात्रियों की संख्या: 6.70 करोड़
13. गुआंगजु बाइयून इंटरनेशनल एयरपोर्ट (चीन)
यात्रियों की संख्या: 6.58 करोड़
14. फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट (जर्मनी)
यात्रियों की संख्या: 6.45 करोड़
15. इस्तांबुल अतातुर्क एयरपोर्ट (तुर्की)
यात्रियों की संख्या: 6.38 करोड़
16. इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट (दिल्ली, भारत)
यात्रियों की संख्या: 6.34 करोड़
17. सोएकार्नो-हत्ता इंटरनेशनल एयरपोर्ट (इंडोनेशिया)
यात्रियों की संख्या: 6.30 करोड़
18. सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट (सिंगापुर)
यात्रियों की संख्या: 6.22 करोड़
19. सोल इंचिओन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दक्षिण कोरिया)
यात्रियों की संख्या: 6.21 करोड़
20. डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमेरिका)
यात्रियों की संख्या: 6.13 करोड़
20 तस्वीरें
1 | 2020 तस्वीरें