ये हैं दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहर
दुनिया के सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में भारत के पांच शहर शामिल हैं. मुंबई और बेंगलुरू जैसे महानगर का नाम इस सूची में है. और कौन से शहर हैं इस सूची में जानिए.
पांचवें स्थान पर मुंबई
मुंबई जिसे 2020 में दुनिया के दूसरे सबसे भीड़भाड़ वाले शहर का दर्जा दिया गया था, उसने 2021 में अपनी स्थिति में थोड़ा सुधार किया है. मुंबई अब 5वें स्थान पर आ गया है.
पहले स्थान पर इस्तांबुल
टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2021 के मुताबिक तुर्की का शहर इस्तांबुल मॉस्को को पछाड़कर सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला शहर बन गया. यहां हर साल जाम की वजह से 142 घंटे का नुकसान होता है.
मॉस्को दूसरे नंबर पर
इस सूची में रूस की राजधानी मॉस्को दूसरे स्थान पर है. इसके बाद यूक्रेन में कीव, कोलंबिया में बोगोटा है.
भीड़भाड़ वाले भारत के चार शहर
मुंबई के अलावा बेंगलुरू (10वें), नई दिल्ली (11वें) और पुणे (21वें) स्थान पर है.
भीड़ की वजह से समय की बर्बादी
मुंबई में भीड़भाड़ का स्तर 53 प्रतिशत था और 2021 में औसतन मुंबईकर को 121 घंटे ट्रैफिक में बिताने पड़े.
5 तस्वीरें
1 | 55 तस्वीरें