किन देशों में महिला के बॉस बनने की संभावना सबसे ज्यादा
महिलाओं को निजी या सरकारी क्षेत्रों में नेतृत्व भूमिका नहीं मिलने को लेकर पूरी दुनिया में बहस जारी है. देखिए, वे देश जहां महिलाओं के बॉस बनने की संभावना सबसे ज्यादा है.
विकसित देशों में नहीं
2022 और 2023 के आंकड़े दिखाते हैं कि महिलाओं के किसी भी विभाग में बॉस बनने की संभावना जिन देशों में सबसे ज्यादा है उनमें एक भी विकसित देश नहीं है.
सबसे ऊपर अफ्रीका
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़े बताते हैं कि अफ्रीकी देशों बुरकीना फासो और नाइजीरिया में किसी महिला के बॉस होने की संभावना सबसे ज्यादा है. वहां मैनेजर पदों पर 67 से 70 फीसदी महिलाएं हैं.
पुरुषों से ज्यादा महिलाएं
बुरीकीना फासो और नाइजीरिया के अलावा जमैका और बोट्सवाना ही ऐसे देश हैं जहां महिला मैनेजरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है. वहां 60 और 52 फीसदी महिलाएं मैनेजर की भूमिकाओं में हैं.
आधे से कम महिलाएं
सबसे ज्यादा महिला प्रबंधकों वाले दस देशों में पहले चार को छोड़कर बाकी सभी में पुरुष प्रबंधकों की संख्या महिलाओं से ज्यादा है. फिलीपींस सूची में पांचवें नंबर पर है, जहां आधे से कुछ कम, 48.6 फीसदी महिलाएं प्रबंधक की भूमिका में हैं.
महिला-केंद्रित भूमिकाएं
जिन देशों में महिलाओं को अधिक भूमिकाएं मिली हैं, वहां भी वे उन्हीं पारंपरिक नौकरियों में सीमित हैं जिन्हें महिलाओं के हिसाब का माना जाता है. गैरपारंपरिक क्षेत्रों में आज भी पुरुषों की ही अधिकता है. छठे नंबर पर सेंट लूशिया है, जहां 47.7 फीसदी महिलाएं लीडरशिप रोल में हैं.
पूर्वी यूरोप में ज्यादा महिलाएं
महिला मैनेजरों में पूर्वी यूरोप की स्थिति बाकी दुनिया से बेहतर है. वहां 42 फीसदी महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं. उत्तर अमेरिका में 40 फीसदी और दक्षिण-पूर्व एशिया में 39 फीसदी महिलाएं मैनेजर की भूमिका में हैं.
मध्य-पूर्व में सबसे खराब
मिडल-ईस्ट एंड नॉर्दर्न अफ्रीका (MENA) क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका में महिलाओं की संख्या पूरी दुनिया में सबसे कम (15 फीसदी) है. हालांकि इसी क्षेत्र का देश जॉर्डन सूची में सातवें नंबर पर है, जहां 47.5 फीसदी महिलाएं मैनेजर हैं.