भारत में हस्तशिल्प या हाथ के हुनर पर निर्भर रहने वाले सैकड़ों समुदाय हैं. ये समुदाय आज भी प्रकृति सम्मत तरीकों से अपनी कला रचते हैं. लेकिन अब जलवायु परिवर्तन उनके सामने एक बड़ी चुनौती पैदा कर रहा है. कुदरत के सहारे होने वाला काम अब गड़बड़ा रहा है. क्या इसके कोई देसी समाधान है?