मेक्सिको की जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज
प्रकाशित १२ जून २०२६आखिरी अपडेट १२ जून २०२६
ओमान में भारतीय जहाज पर हमले के बाद भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब किया
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज एमटी जलवीर पर हुए हमले के बाद अमेरिका के चार्जे द’अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया. इस जहाज पर 20 भारतीय नाविक सवार थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित बचा लिया गया. विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) ने गुरुवार को हुए इस हमले को लेकर अमेरिकी दूतावास से जवाब मांगा.
यूएई के बराका परमाणु संयंत्र के पास ड्रोन हमले से आग
यह दूसरी बार है जब नई दिल्ली ने ऐसे घटनाक्रम को लेकर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है. भारत ने इस तरह की घटनाओं को गंभीर सुरक्षा चिंता बताते हुए समुद्री मार्गों पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. सरकार ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है.
इस घटना से कुछ दिन पहले ही एक अन्य हमले में लापता हुए तीन भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हुई थी. लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए भारत ने इसे गंभीरता से लिया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया है.
भारत ने परमाणु ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी माफ की
भारत सरकार ने परमाणु ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कुछ खास सामानों के आयात पर कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) माफ कर दी है. यह छूट 1 अप्रैल 2019 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि के लिए लागू होगी. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस अवधि में जिन कंपनियों ने परमाणु ऊर्जा से जुड़े पात्र सामान आयात किए थे, उन पर अब कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी. यानी सरकार ने यह छूट पिछली तारीख से लागू की है.
परमाणु ऊर्जा की ओर लौटने के खिलाफ हैं जर्मन चांसलर
सरकार द्वारा दी गई राहत गैर-विकिरणित फ्यूल एलिमेंट्स और न्यूक्लियर रिएक्टरों में इस्तेमाल होने वाले कार्ट्रिज के आयात पर लागू होगी. ये सामान परमाणु बिजली उत्पादन में अहम भूमिका निभाते हैं.
सरकार ने कहा कि इस तरह के आयात पर कस्टम ड्यूटी न लेने की प्रथा पहले से ही चल रही थी. अब इसे औपचारिक रूप से मान्यता दे दी गई है, ताकि इस अवधि के आयात पर कोई टैक्स देनदारी न रहे.
परमाणु ऊर्जा को और बढ़ाने के लिए कानून में संशोधन करेगा भारत
इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) को होने की उम्मीद है, एनपीसीआईएल देश के परमाणु बिजली संयंत्रों के लिए फ्यूल असेंबली और अन्य जरूरी सामग्री आयात करती है.
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ेगा सहयोग, संयुक्त गश्त पर सहमति
भारत और बांग्लादेश ने अपनी साझा सीमा पर सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है. नई दिल्ली में चार दिन तक चली बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने बेहतर खुफिया जानकारी साझा करने और समन्वित गश्त बढ़ाने पर सहमति जताई. सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों ने मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया.
‘पुश‑इन’ के आरोपों पर भारत‑बांग्लादेश में बढ़ती कड़वाहट
हाल के महीनों में अवैध प्रवासन को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है. बांग्लादेश ने आरोप लगाया है कि भारत बिना उचित प्रक्रिया के कथित प्रवासियों को सीमा पार धकेलने की कोशिश कर रहा है, जिसे उसने पूरी तरह अस्वीकार्य बताया. इस बीच भारत ने बांग्लादेश से 2,800 से ज्यादा संदिग्ध नागरिकों की पहचान की पुष्टि करने को कहा है, वहीं बांग्लादेश ने इस मुद्दे पर कई बार आपत्ति दर्ज कराई है.
बैठक में मानव तस्करी, तस्करी नेटवर्क, सीमा पर मौतों और अवैध आवाजाही जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. बांग्लादेश ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए ड्रोन और अतिरिक्त बल तैनात किए हैं, जबकि दोनों देशों ने संयुक्त कार्रवाई तेज करने पर सहमति जताई. अगली बैठक नवंबर में ढाका में आयोजित की जाएगी, जहां इस सहयोग की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.
रिटेल पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की थोक बिक्री पर 90 दिनों के लिए लगा प्रतिबंध
भारत सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की बिक्री को लेकर नए प्रतिबंध लागू किए हैं. सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब रिटेल पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने पर रोक रहेगी और संस्थागत व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का ईंधन उनके निर्धारित उपभोक्ता या कैप्टिव पंपों से ही लेना होगा.
सरकार का कहना है कि यह कदम रियायती या रिटेल कीमतों पर मिलने वाले ईंधन के दुरुपयोग और दूसरी जगह बेचे जाने (डायवर्जन) को रोकने के लिए उठाया गया है. यह आदेश फिलहाल 90 दिनों तक लागू रहेगा, हालांकि सरकार चाहे तो इसे पहले वापस ले सकती है या इसमें बदलाव कर सकती है.
नए नियमों के तहत पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी एक ग्राहक या वाहन को एक दिन में 200 लीटर से अधिक डीजल न बेचें. इसके अलावा, पेट्रोल पंप से खरीदे गए डीजल को आगे दोबारा बेचने पर भी रोक लगा दी गई है. इससे बड़ी मात्रा में ईंधन की आवाजाही पर निगरानी और सख्त होगी.
सरकार ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रिटेल पेट्रोल पंपों पर बिकने वाला ईंधन मुख्य रूप से आम उपभोक्ताओं के उपयोग में आए. वहीं, बड़े संस्थानों और व्यावसायिक ग्राहकों को अपनी जरूरत का ईंधन अधिकृत माध्यमों से खरीदना होगा. इस प्रतिबंध का असर बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है.
दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को 30 साल की जेल
दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को उत्तर कोरिया में सैन्य ड्रोन भेजने के जुर्म में 30 साल जेल की सजा सुनाई है. दक्षिण कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाते हुए यून सुक येओल को सत्ता के दुरुपयोग और दुश्मन की मदद करने का दोषी पाया है.
अदालत में अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि यून का यह कदम उत्तर कोरिया के साथ जानबूझकर सैन्य तनाव बढ़ाने और दिसंबर 2024 में देश में मार्शल लॉ लगाने के उनके असफल प्रयास को सही ठहराने की एक सोची-समझी साजिश थी. हालांकि, यून ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
इस हाई-प्रोफाइल मामले में केवल पूर्व राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि उनके सबसे करीबी सहयोगी और देश के पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून को भी अदालत ने बराबर का दोषी माना है. शुक्रवार को अदालत ने ह्यून को भी उनके पूर्व बॉस के साथ सह-आरोपी पाते हुए 30 साल जेल की सजा काटने का आदेश सुनाया. इन दोनों शीर्ष अधिकारियों पर अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए देश की सुरक्षा को दांव पर लगाने और शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप पूरी तरह सिद्ध हुए हैं.
सालों तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी का निधन
पिछले तीन साल से भी अधिक समय से कोमा में चल रहीं थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकीतियाभा का 47 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया है. बैंकॉक स्थित शाही महल द्वारा जारी बयान के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से पेट के गंभीर संक्रमण से पीड़ित थीं और डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी.
नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी, कैथरीन दलीप सिंह
राजकुमारी बज्रकीतियाभा थाईलैंड के वर्तमान राजा महा वजीरालोंगकोर्न की सबसे बड़ी बेटी थीं और उन्हें देश की जनता के बीच बेहद सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था. दिसंबर 2022 में थाईलैंड के एक उत्तर-पूर्वी प्रांत के दौरे के दौरान, दिल की एक गंभीर बीमारी के चलते राजकुमारी अचानक बेहोश हो गई थीं. उस वक्त उन्हें तुरंत सैन्य हेलीकॉप्टर के जरिए इलाज के लिए राजधानी बैंकॉक लाया गया था और तब से वे लगातार अस्पताल में ही भर्ती थीं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर कोमा में थीं.
वो शहजादी जिसने बदल दी सऊदी अरब में खेलों की दुनिया
शाही महल ने जानकारी दी है कि राजकुमारी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए बैंकॉक के ग्रैंड पैलेस में पूरे राजकीय सम्मान के साथ रखा जाएगा, जहां देश के नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. राजकुमारी की अंत्येष्टि शाही परंपराओं के अनुसार सर्वोच्च सम्मान के साथ की जाएगी.
पूर्व भारतीय शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन
भारत के पूर्व शूटर और दिग्गज शूटिंग कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया. जसपाल एशियाई खेलों के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट थे और ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर की सफलता में भी उनका अहम योगदान रहा.
रिपोर्ट्स के अनुसार, जसपाल म्यूनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के बाद जर्मनी से लौट रहे थे और इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह मौजूदा समय में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में काम कर रहे थे. उनकी अगुवाई में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थी.
जसपाल ने अपने करियर के दौरान एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में कई मेडल जीते और भारत के दमदार शूटर के तौर पर विश्व में अपनी पहचान बनाई. उन्होंने अपने शानदार करियर में कॉमनवेल्थ गेम्स के चार एडिशन- 1994, 1998, 2002 और 2006 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कुल 15 पदक जीते. इनमें 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में भी देश के लिए कई मेडल जीते. 1994, 1998 और 2006 के एशियन गेम्स में उन्होंने कुल 8 मेडल हासिल किए.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आगाज, मेक्सिको की जीत
मेक्सिको सिटी के एस्टादियो एज्टेका में फीफा विश्व कप का शानदार आगाज हुआ, जहां कोलंबियाई स्टार शकीरा और नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया. दोनों कलाकारों ने टूर्नामेंट का आधिकारिक गीत “दाई दाई” पेश किया, जिसे सुनकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने जोरदार उत्साह दिखाया.
इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में खास है, क्योंकि पहली बार इसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. कुल 39 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 104 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल मैच 19 जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में होगा. तीन देशों में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.
उद्घाटन मैच में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर शानदार शुरुआत की. यह मुकाबला उद्घाटन दिन का एकमात्र खेल था, जो विश्व कप की परंपरा का हिस्सा माना जाता है. मैच के दौरान और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, हालांकि शहर के कुछ बाहरी दर्शक क्षेत्रों में भीड़ के कारण हल्की झड़पों की खबरें भी सामने आईं.