आज बच्चे हैं लेकिन यही कल राजा रानी बनेंगे
21वीं सदी में भी दुनिया के कई देशों में राजशाही व्यवस्था है और वहां शाही परिवारों को बहुत मान सम्मान दिया जाता है. चलिए मिलते हैं इन्हीं परिवारों के नन्हें सदस्यों से जो भविष्य में राजा और रानी बनेंगे.
प्रिंस जॉर्ज (ब्रिटेन)
ब्रिटेन के प्रिंस जॉर्ज की तस्वीरें अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छायी रहती हैं. 22 जुलाई 2013 को पैदा हुए प्रिंस जॉर्ज अपने दादा प्रिंस चार्ल्स और पिता प्रिंस विलियम के बाद राजगद्दी के तीसरे दावेदार होंगे.
प्रिंसेस शारलोट (ब्रिटेन)
प्रिंस शारलोट में उनकी परदादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की छलक दिखती है. वह अपने भाई प्रिंस जॉर्ज से दो साल छोटी हैं और राजगद्दी के उत्तराधिकारियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं.
प्रिंस जिगमे नामग्येल वांगचुक (भूटान)
प्रिंस जिगमे नामग्येल वांगचुक के जन्म के सम्मान में भूटान में 108,000 पेड़ लगाये गये थे. 16 अप्रैल 2016 को जन्मे प्रिंस जिगमे नामग्येल भूटान के राजा जिगमे खेसर नामग्येल वांगचुक की पहली संतान हैं.
प्रिंस हीसाहीतो (जापान)
जापान के राजकुमार का जन्म 6 सितंबर 2006 को हुआ. राजगद्दी के वारिसों में वह तीसरे स्थान पर आते हैं. यह तस्वीर 2009 की है जब टोक्यो के जू में तीन साल के राजकुमार ने खरगोश के साथ खूब मस्ती की थी.
प्रिंसेस लियोनोर (स्पेन)
प्रिंसेस लियोनोर (दायें) और उनकी बहन सोफिया (बायें) स्पेन के मौजूदा राजा फेलिपे छठे की बेटियां हैं. 31 अक्टूबर 2005 को जन्मी प्रिंसेस लियोनोर बड़ी बेटी होने के नाते पिता के बाद राजगद्दी संभालेंगी.
प्रिंसेस कैथरीन अमालिया (नीदरलैंड्स)
7 दिसंबर 2003 को जन्मी प्रिंसेस कैथरीन अमालिया नीदरलैंड्स की राजगद्दी की वारिस हैं. अभी उनके पिता विलियम अलेक्जांडर देश के राजा हैं जिन्होंने 30 अप्रैल 2013 को शासन की बाडगोर संभाली.
प्रिंसेस एलिजाबेथ (बेल्जियम)
बेल्जियम में भी राजशाही व्यवस्था है और अभी किंग फिलिप राजा हैं. उनके बाद उनकी बेटी प्रिंसेस एलिजाबेथ महारानी बनेंगे. 25 अक्टूबर 2001 को जन्मी प्रिंसेस एलिजाबेथ अभी डचेस ऑफ ब्राबैंट हैं.
प्रिंसेस एमालिया (लक्जमबर्ग)
प्रिंसेस एमालिया लक्जमबर्ग के राजा फेलिक्स की सबसे बड़ी संतान हैं. 15 जून 2014 को जन्मी प्रिंसेस अमालिया ऑफ नसाऊ पिता के बाद राजगद्दी की उत्तराधिकारी हैं.
प्रिंसेस इंग्रिड एलेक्जांड्रा (नॉर्वे)
नॉर्वे की राजकुमारी इंग्रिड एलेक्जांड्रा का जन्म 21 जून 2004 को हुआ. वह क्राउन प्रिंस हाकोन की बड़ी बेटी हैं. अभी राजकुमारी इंग्रिड के दादा किंग हेराल्ड पांचवें गद्दी पर हैं.
प्रिंस क्रिस्टियान (डेनमार्क)
डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडेरिक की चार संतानें हैं जिनमें प्रिंस क्रिस्टियान सबसे बड़े हैं. 15 अक्टूबर 2005 को जन्मे प्रिंस क्रिस्टियान अपनी दादी और मौजूदा महारानी मार्ग्रारेथा द्वितीय और अपने पिता के बाद गद्दी के तीसरे वारिस हैं.
प्रिंस मौले एल हसन (मोरक्को)
मोरक्को के प्रिंस मौले एल हसन 2015 से अपने पिता और मोरक्को के शाह मोहम्मद छठे के साथ सार्वजनिक आयोजन में दिखने लगे. 8 मई 2003 को जन्मे प्रिंस मौले हसन ही पिता के बाद राजगद्दी के वारिस हैं.