2025 में दुनिया के 10 सबसे अमीर देश
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा जारी जीडीपी आंकड़ों के मुताबिक सबसे अमीर देशों की सूची में पहले नंबर पर लग्जमबर्ग है. यह सूची जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर बनाई गई है. जानिए, 10 सबसे धनी देशों के बारे में.

लग्जमबर्ग
इस छोटे से यूरोपीय देश में प्रति व्यक्ति आय 1,54,910 डॉलर यानी लगभग एक करोड़ 35 लाख रुपये है. यह देश अपनी मजबूत फाइनेंशियल सर्विसेज और बिजनस के अनुकूल माहौल की वजह से टॉप पर है.
सिंगापुर
प्रति व्यक्ति आय के आधार पर सिंगापुर दुनिया का दूसरा सबसे धनी देश है. वहां औसतन एक व्यक्ति साल में 1,53,610 डॉलर यानी लगभग एक करोड़ 33 लाख रुपये कमाता है.
मकाऊ
1,40,250 डॉलर यानी लगभग 1.22 करोड़ रुपये की प्रति व्यक्ति आय के साथ मकाऊ तीसरे नंबर पर है. टूरिज्म और गेमिंग इंडस्ट्री से मकाऊ को भारी कमाई होती है.
आयरलैंड
आयरलैंड की प्रति व्यक्ति आय है 1,31,550 डॉलर यानी लगभग 1.14 करोड़ रुपये. बहुराष्ट्रीय कंपनियों और अच्छे बिजनस माहौल की वजह से यह देश अमीर हुआ है.
कतर
पांचवें नंबर पर खाड़ी देश कतर है, जहां 2025 में प्रति व्यक्ति आय है 1,18,760 डॉलर यानी लगभग 1.03 करोड़ रुपये. तेल और प्राकृतिक गैस की दौलत से कतर की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है.
नॉर्वे
यूरोपीय देश नॉर्वे इस सूची में छठे नंबर पर है. तेल और गैस के बड़े भंडारों वाले नॉर्वे में प्रति व्यक्ति आय 1,06,540 डॉलर यानी लगभग 93 लाख रुपये है.
स्विट्जरलैंड
98,140 डॉलर यानी करीब 85 लाख रुपये सालाना की प्रति व्यक्ति आय के साथ स्विट्जरलैंड सातवें नंबर पर है. इसका बैंकिंग सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग और टूरिज्म इसकी कमाई के बड़े स्रोत हैं.
ब्रुनेई
ब्रुनेई में प्रति व्यक्ति आय है 95,040 डॉलर यानी लगभग 83 लाख रुपये. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से यह देश अमीर बना है.
गयाना
छोटे से देश गयाना में प्रति व्यक्ति आय 91,380 डॉलर यानी लगभग 80 लाख रुपये सालाना है. हाल ही में हुए तेल भंडारों की खोज से गयाना की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है.
अमेरिका
दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था अमेरिका प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से सबसे धनी देशों में दसवें नंबर पर है. वहां प्रति व्यक्ति आय 89,680 डॉलर यानी लगभग 78 लाख रुपये है.
भारत
2025 में भारत की प्रति व्यक्ति आय 10,233 डॉलर यानी लगभग आठ लाख रुपये है. यह आंकड़ा भारत को दुनिया के अमीर देशों की सूची में शामिल नहीं करता है.