भारत का कौन सा राज्य किस देश के बराबर है?
भारत दुनिया के सबसे विशाल देशों में से एक है. चलिए जानते हैं कि भारत का कौन सा राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के किस देश के बराबर है.
आंध्र प्रदेश और ट्यूनीशिया
भारत के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश का क्षेत्रफल 1.63 लाख वर्ग किलोमीटर है. यह उत्तर अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के बराबर है.
उत्तर प्रदेश और ब्रिटेन
उत्तर प्रदेश आबादी के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य है जबकि 240,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ आकार के लिहाज से वह चौथा सबसे बड़ा राज्य है. यूपी का क्षेत्रफल ब्रिटेन के बराबर है जो 242,495 वर्ग किलोमीटर में फैला है.
अरुणाचल प्रदेश और ऑस्ट्रिया
पूर्वोत्तर भारत का अरुणाचल प्रदेश और यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया क्षेत्रफल से हिसाब से लगभग बराबर हैं. अरुणाचल प्रदेश जहां 83 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला है, वहीं ऑस्ट्रिया का क्षेत्रफल 83,879 वर्ग किलोमीटर है.
असम और चेक गणराज्य
असम पूर्वोत्तर भारत में सबसे घनी आबादी वाला राज्य है जबकि उसका क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किलोमीटर है. क्षेत्रफल में यह 78,866 वर्ग किलोमीटर में फैले यूरोपीय देश चेक गणराज्य के बराबर है.
बिहार और हंगरी
बिहार के आकार वाले देश की अगर बात की जाए तो यूरोपीय देश हंगरी का नाम उभर कर सामने आता है. बिहार का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है जबकि हंगरी 93,030 वर्ग किलोमीटर में फैला है.
छत्तीसगढ़ और ग्रीस
1 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया छत्तीसगढ़ राज्य आकार में यूरोपीय देश ग्रीस के बराबर है. छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 135,198.5 वर्ग किलोमीटर है तो ग्रीस का 131,957 वर्ग किलोमीटर.
गोवा और फ्रेंच पोलिनेशिया
दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ खीचने वाले गोवा का क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है. क्षेत्रफल के हिसाब से यह दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित फ्रेंच पोलिनेशिया के बराबर है.
गुजरात और सेनेगल
गुजरात और पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल आकार में लगभग एक दूसरे के बराबर हैं. गुजरात का क्षेत्रफल 196,024 वर्ग किलोमीटर है जबकि सेनेगल का 196,712 वर्ग किलोमीटर.
हरियाणा और डेनमार्क
हरियाणा के आकार वाले देश को तलाशा जाये तो डेनमार्क का नाम उभरता है. हरियाणा का क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर है तो डेनमार्क का क्षेत्रफल 42,931 वर्ग किलोमीटर है.
हिमाचल प्रदेश और क्रोएशिया
अपने सेबों के लिए पूरे भारत में मशहूर हिमाचल प्रदेश क्षेत्रफल में यूरोपीय देश क्रोएशिया के बराबर है. हिमाचल प्रदेश 55,673 वर्ग किलोमीटर में फैला है, तो क्रोएशिया 56,594 में.
जम्मू कश्मीर और गुयाना
भारत के जम्मू और कश्मीर प्रांत का क्षेत्रफल 222,236 वर्ग किलोमीटर है. क्षेत्रफल के हिसाब से वह गुयाना से थोड़ा सा ज्यादा है जो 214,970 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.
झारखंड और हंगरी
बिहार के विभाजन से 15 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आये झारखंड का क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किलोमीटर है. प्राकृतिक खनिजों से मालामाल यह राज्य क्षेत्रफल में हंगरी के लगभग बराबर है.
कर्नाटक और सेनेगल
दक्षिणी राज्य कर्नाटक 191,791 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यह क्षेत्रफल में अफ्रीकी देश सेनेगल के बराबर है जिसका क्षेत्रफल 196,712 वर्ग किलोमीटर है.
केरल और भूटान
भारत के दक्षिणी हिस्से में स्थित बेहद खूबसूरत राज्य केरल का क्षेत्रफल 38,863 वर्ग किलोमीटर है. आकार में भूटान उसके बराबर कहा जा सकता है जिसका क्षेत्रफल 38,394 वर्ग किलोमीटर है.
मध्य प्रदेश और ओमान
भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किलोमीटर है. आकार में यह अरब देश ओमान के बराबर है जिसका क्षेत्रफल 309,500 वर्ग किलोमीटर है.
महाराष्ट्र और ओमान
महाराष्ट्र 307,713 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है. इसके बराबर आकार वाला देश भी ओमान ही कहा जा सकता है.
मणिपुर और बेलिजे
पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर का क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है. यह आकार के हिसाब से मध्य अमेरिकी देश बेलिज के बराबर है जो 22,966 वर्ग किलोमीटर में फैला है.
मेघालय और जिबूती
मेघायल और अफ्रीकी देश जिबूती आकार में लगभग बराबर हैं. मेघायल का क्षेत्रफल जहां 22,429 वर्ग किलोमीटर है, वहीं जिबूती का क्षेत्रफल 23,200 वर्ग किलोमीटर है.
मिजोरम और अल सल्वाडोर
कहां मिजोरम और कहां मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर. लेकिन दोनों के क्षेत्रफल में समानता है. मिजोरम का क्षेत्रफल 21,081 वर्ग किलोमीटर है तो अल सल्वाडोर का क्षेत्रफल 21,041 वर्ग किलोमीटर है.
नगालैंड और स्वाजीलैंड
म्यांमार की सीमा से सटे भारत के पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है. लगभग इतने ही क्षेत्रफल वाला देश है अफ्रीका में स्वाजीलैंड. उसका क्षेत्रफल 17,364 वर्ग किलोमीटर है.
ओडिशा और बांग्लादेश
भारत का पूर्वी राज्य ओडिशा 155,707 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश क्षेत्रफल में लगभग इतना ही है. उसका क्षेत्रफल 147,610 वर्ग किलोमीटर है.
पंजाब और कोस्टा रिका
अपनी बिंदास संस्कृति के लिए मशहूर पंजाब का क्षेत्रफल 51,000 वर्ग किलोमीटर है. वहीं मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका भी 50,362 वर्ग किलोमीटर में फैला है.
राजस्थान और डीआर कांगो
आकार के हिसाब से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है. यह राज्य अफ्रीकी देश डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के बराबर है जो 342,000 वर्ग किलोमीटर पर फैला है.
सिक्किम और फ्रेंच सदर्न एंड अंटार्कटिक
सेवन सिस्टर्स के नाम से मशहूर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में से एक सिक्किम 7,096 वर्ग किलोमीटर में फैला है. क्षेत्रफल में यह फ्रेंच सदर्न एंड अंटार्कटिक के बराबर है. इसका क्षेत्रफल 7,747 वर्ग किलोमीटर है.
तमिलनाडु और निकारागुआ
तमिलनाडु का क्षेत्रफल 130,058 वर्ग किलोमीटर है. इसके बराबर आकार वाला देश हमें मध्य अमेरिका में निकारागुआ नजर आता है. उसका क्षेत्रफल है 130,375 वर्ग किलोमीटर.
तेलंगाना और होंडुरास
तेलंगाना भारत का सबसे नया नवेला राज्य है जिसका गठन जून 2014 में हुआ. 112,077 वर्ग किलोमीटर वाला यह राज्य क्षेत्रफल में मध्य अमेरिकी देश होंडुरास के बराबर हैं. उसका क्षेत्रफल 112,492 वर्ग किलोमीटर है.
त्रिपुरा और लेबनान
त्रिपुरा 10,486 वर्ग किलोमीटर में फैला है. अरब दुनिया का एक छोटा सा देश लेबनान आकार में इसके बराबर है, जिसका क्षेत्रफल 10,452 वर्ग किलोमीटर है.
उत्तराखंड और बोस्निया हर्जेगोवेनिया
उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को बना. इस राज्य का क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर है. क्षेत्रफल के हिसाब से यह लगभग बोस्निया हर्जेगोवेनिया के बराबर है जो 51,197 वर्ग किलोमीटर में फैला है.
पश्चिम बंगाल और सर्बिया
पश्चिम बंगाल और दक्षिण पूर्वी यूरोप का देश सर्बिया आकार में लगभग बराबर हैं. पश्चिम बंगाल का क्षेत्रफल 88,752 वर्ग किलोमीटर है जबकि सर्बिया का 88,361 वर्ग किलोमीटर.