आप इन झंडों को पहचानते हैं?
हर देश का झंडा खास होता है. देश के झंडे में मौजूद सभी रंग अपना-अपना एक अलग मतलब लिए होते हैं. कई सारे देशों के झंडों पर विशेष चिह्न बने होते हैं जिनका एक विशेष मतलब होता है. कई देशों के झंडे तो एक जैसे रंगों के होते हैं.
लाल झंडा और पीली बिंदियां
यह झंडा किसका प्रतिनिधित्व करता है? यह झंडा जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख का है, डेनमार्क के स्वघोषित स्वायत्त जिले क्रिश्चियाना का है या फिर दक्षिण एशियाई देश भूटान का?
क्रिश्चियाना
यह झंडा क्रिश्चियाना का है जो डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में पड़ता है. 1971 में इस इलाके के लोगों ने एक पुराने बैरक पर कब्जा कर अपनी स्वायत्त बस्ती की घोषणा की थी और इस झंडे को अपनाया.
फर्न की पत्ती और चार सितारे
यह झंडा कहां से आया है? यह झंडा न्यूजीलैंड का है या फिर मार्शल आइलैंड का है. या फिर यह झंडा किसी भी देश का नहीं है. अगली स्लाइड पर जाने से पहले जरा अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइये.
न्यूजीलैंड
एक फर्न की पत्ती और चार सितारों वाला यह झंडा जल्द न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय ध्वज हो सकता है. देश के मौजूदा झंडे में लोग औपनिवेशिक ताकत ब्रिटेन की झलक देखते हैं. इसीलिए नये ध्वज की जरूरत महसूस हुई.
काला, लाल और पीला
ये तीन रंग आपने कितने देशों के झंडे में देखे हैं. हमारे नियमित पाठक जरूर जानते होंगे कि जर्मनी के झंडे में ये तीनों रंग आते हैं. और कौन से देश हैं जिनके झंडों में यह रंग दिखते हैं.
जर्मनी
देश के झंडे के रंग संविधान में परिभाषित हैं. आधिकारिक तौर पर ध्वज में काले और पीले रंग के अलावा सुनहरे रंग है लेकिन उसकी जगह अकसर पीला रंग इस्तेमाल होता है. ये रंग 18वीं सदी में नेपोलियन के खिलाफ लड़े जर्मन सैनिकों की वर्दी से प्रेरित हैं.
यहां भी काला, रंग और पीला
जर्मनी के झंडे के रंग आपको कुछ और भी देशों के ध्वजों में दिखायी देते हैं. क्या आप बता सकते हैं कि यहां जो झंडा आप देख रहे हैं वह किस देश का है. युगांडा, पूर्वी तिमोर या फिर जिम्बाब्वे?
युगांडा
यह झंडा अफ्रीकी देश युगांडा का है. यहां काला रंग अफ्रीकी लोगों का प्रतीक है जबकि पीला रंग सूरज और लाल रंग भाईचारे को दिखाता है. झंडे के बीच में दिखने वाला क्रेन पक्षी युंगाडा का सबसे अहम राष्ट्रीय प्रतीक है.
केसरिया, सफेद और हरा
यह तिरंगा है जो भारत की पहचान है. लेकिन यही तीन रंग आपको कुछ और देशों के राष्ट्रीय ध्वजों में भी दिखायी पड़ते हैं. अगली स्लाइड पर आपको इन देशों के नाम पता चलेंगे.
यह जो देश है..
भारत के अलावा केसरिया, सफेद और हरे रंग आइवरी कोस्ट और आयरलैंड के ध्वजों में भी दिखते हैं. तिरंगे में जहां केसरिया रंग साहस और शौर्य का प्रतीक है, वहीं सफेद शांति और हरा रंग समृद्धि को दर्शाता है और बीच में है अशोक चक्र.
रंग बिरंगा झंडा और सितारा
इस झंडे में रंगों की बहार है. जरा गिनिए तो सही कि कितने रंग हैं. कुल छह रंग हैं: हरा, सफेद, लाल, काला, पीला और आसमानी. क्या आप बता सकते हैं कि यह किस देश का झंडा है.
दक्षिणी सूडान
यह झंडा दक्षिणी सूडान का है जो 2011 में सूडान से अलग हो कर एक अलग देश के रूप में अस्तित्व में आया. बड़े तेल भंडारों के बावजूद यह दुनिया के सबसे गरीब देशों में से है. देश में जारी गृह युद्ध के कारण भी लाखों लोग बेघर हैं.
चमकते सूरज वाला झंडा
आसमानी रंग का झंडा और उस पर चमकता हुआ सूरज. क्या आप बता सकते हैं कि यह झंडा किस देश का है. चलिए आपके सामने तीन विकल्प रखते हैं: पलाऊ, बेलारूस या फिर कजाकस्तान.
कजाकस्तान
मध्य एशियाई देश कजाकस्तान के आसमानी रंग के झंडे में चमकते सूरज के अलावा उड़ता हुआ बाज और एक किनारे पर खास डिजाइन भी दिखता है. 1992 में सोवियत संघ से अलग होने के बाद कजाकस्तान ने यह ध्वज अपनाया.
लाल, नीला और सितारे
क्या ये सितारे आपको किसी चीज की याद दिलाते हैं? अगर हैं तो फिर जरूर आपके जेहन में उस देश का नाम भी आ रहा होगा जिसका यह झंडा है. तो वह देश कोसोवो, समोआ या बुरकीना फासो में से कौन है.
समोआ
प्रशांत महासागर में बसे देश समोआ के झंडे में लाल रंग के अलावा नीली पृष्ठभूमि में चार सितारों को जगह दी गयी है. समोआ में लेखक अल्बर्ट वेंट का जन्म हुआ था जिन्होंने इस इलाके की संस्कृति को मान्यता दिलाने के लिए संघर्ष किया.
हरा, सफेद, लाल - और साथ में पीला सितारा
क्या यह बुरकीना फासो का झंडा है? घाना या फिर सूरीनाम का भी हो सकता है? इन सभी देशों के झंडों में स्टार है. लेकिन उन तीनों देशों से सिर्फ एक देश का झंडा इस तरह का दिखता है.
सूरीनाम
सूरीनाम कभी नीदरलैंड्स का उपनिवेश था. इसीलिए आज भी यहां की आधिकारिक भाषा डच है. 1975 से यह एक आजाद देश है और इसकी आबादी लगभग पांच लाख है. आबादी में सबसे ज्यादा 27.4 फीसदी हिस्सेदारी भारतीय मूल के लोगों की है. वहां बोली जाने वाली सरनामी हिंदुस्तानी भाषा बहुत हद तक भोजपुरी से मिलती है.