ग्लोबल साउथ के कई देश अक्षय ऊर्जा में बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. चीन, केन्या और ब्राजील हरित ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाते जा रहे हैं. उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं जहां पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, बायोफ्यूल जैसे हरित स्रोतों में बहुत अच्छा काम कर रही हैं, वहीं यूरोप और अमेरिका की रफ्तार मंद है. आखिर वजह क्या है?