कीर्तिमान बनाने वाली पहली महिलाएं
अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन के पहली महिला राष्ट्रपति बनने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. लेकिन उनसे पहले भी कई क्षेत्रों में कई महिलाओं ने पहली बार बहुत कुछ किया है, देखिए..
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी
अमेरिकी नेता विक्टोरिया वुडहल 1872 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ी थीं. वे महिलाओं के सफ्रेज आंदोलन की एक प्रमुख नेता थीं.
पहली महिला राष्ट्रपति
सन 1974 में इजाबेला पेरॉन अर्जेंटीना की राष्ट्रपति बनीं. वो दुनिया में किसी देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला रहीं.
पहली महिला प्रधानमंत्री
श्रीलंका की नेता श्रीमावो भंडारनायके ने 1960 में चुनाव जीतने के बाद पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाया.
अंतरिक्ष में महिला का पहला कदम
वैलेंटीना तेरेश्कोवा अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला थीं. 1963 में अंतरिक्षयान वॉस्टॉक 6 में सवार सोवियत कॉस्मोनॉट तेरेश्कोवा ने धरती के चारों ओर 48 बार चक्कर लगाया.
एवरेस्ट की चोटी पर पहली महिला
1975 में जापान की जुंको ताबेई दुनिया के सबसे ऊंचे पर्व शिखर की चोटी तक पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं. 35 की आयु में अपने शेरपा गाइड आंग शेरिंग के साथ उन्होंने ये कामयाबी पाई.
पहला नोबेल पुरस्कार
सन 1903 में वैज्ञानिक मेरी क्यूरी भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं. मैडम क्यूरी ने एक बार फिर 1911 में रसायनशास्त्र के क्षेत्र में दुबारा नोबेल जीता.