एक से ज्यादा राजधानियों वाले देश
एक से ज्यादा राजधानियों वाले देशों को जानिए...
चिली
चिली की दो राजधानियां हैं सैंटिएगो और वालपारएजो. सैंटिएगो आधिकारिक राजधानी है जबकि वालपारएजो में नेशनल कांग्रेस है.
जॉर्जिया
सरकारी कामकाज को बांटने के लिए जॉर्जिया की दो राजधानियां हैं. तबिलसी आधिकारिक राजधानी है और कुतैसी कार्यपालिका का केंद्र है.
श्रीलंका
देश की राजधानी तो कोलंबो है लेकिन भीड़भाड़ के चलते 1977 में नए शहर की तलाश हुई. 1982 में संसद को श्री जयवर्धनपुरा ले जाया गया और अब यही कार्यपालिका का केंद्र है.
हॉन्डुरस
1880 में तेगुचिगालपा को हॉन्डुरस की राजधानी बनाया गया. लेकिन 1982 में संविधान में बदलाव हुआ तो कोमायाग्युएला को भी राजधानी का दर्जा मिल गया.
बोलीविया
1899 में क्रांति होने के बाद ला पाज से सरकार चलने लगी जबकि आधिकारिक राजधानी सुक्र है.
नीदरलैंड्स
ऐम्सटर्डम तो 1814 से देश की राजधानी है लेकिन सारा कामकाज द हेग से ही होता रहा है.
आइवरी कोस्ट
अबिजान तो इस अफ्रीकी देश की चर्चित राजधानी 1933 से है लेकिन 1960 से 1993 तक देश के राष्ट्रपति रहे फेलिक्स होफोएट-बायोजनी ने अपने गृहनगर यामुशोकरो को भी राजधानी बना दिया.
मलेशिया
राजधानी कुआलालंपुर में भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सरकार को कामकाज में दिक्कत होने लगी थी. तो 1995 में कामकाज के लिए नया शहर बसाया गया. 1999 से कामकाज के लिए पुत्राज्या राजधानी है.
बेनिन
पश्चिम अफ्रीकी देश बेनिन में दो राजधानियां हैं. पोर्ट-नोवो आधिकारिक राजधानी है लेकिन सरकारी कामकाज कोटोनोऊ से होता है.
मोंटेनेग्रो
यहां की आधिकारिक राजधानी है पोडगॉर्सिया, जहां से सारे काम होते हैं. लेकिन सेटिन्ये शहर को देश की ऐतिहासिक राजधानी होने का गौरव हासिल है.
दक्षिण अफ्रीका
1910 में देश का एकीकरण हुआ. कई राज्य शामिल हुए लेकिन राजधानी पर सहमति नहीं बन पाई. तो यह समझौता हुआ कि केप टाउन, ऑरेंज रिवर कॉलोनी और ट्रांसवाल तीनों को राजधानी बना दिया जाए.