चीन में जल्दी आ गया सर्दियों का पहला बर्फीला तूफान
बीजिंग समेत लगभग पूरे उत्तरी चीन में इस साल बर्फीला तूफान जल्दी आ गया है और तापमान जमाने वाला हो गया है. इसकी वजह से राजमार्गों को बंद किया जा रहा है और ट्रेनों, उड़ानों को रद्द किया जा रहा है.

बीजिंग पर बर्फ की चादर
बर्फीला मौसम लगभग एक महीने पहले आ गया. राजधानी बीजिंग में तो इतनी बर्फ गिरी कि फॉरबिडेन सिटी इलाके में राजमहल संग्रहालय के ऊपर जैसे बर्फ की चादर ही बिछ गई. पूर्वानुमान है कि तापमान इतना नीचे गिर जाएगा जितना पिछले 10 सालों में नहीं गिरा.
बर्फ के पुतलों ने भी पहने मास्क
बीजिंग को देश के दूसरे इलाकों से आने वाले कोविड-19 संक्रमण के मामलों से बचाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. यहां तक कि बर्फ के पुतलों को भी मास्क पहनाए गए हैं. सरकारी मीडिया ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित इलाकों में अगर बर्फ जमा होगी तो उसे सरकारी कर्मचारी हटाने नहीं आएंगे.
कोविड? कैसा कोविड?
जल्द हुई बर्फबारी की वजह से लाखों लोग बीजिंग की सड़कों पर खेलने निकल आए. बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय समिति की बैठक होनी है.
शीतकालीन ओलंपिक खेल भी आने वाले हैं
फरवरी 2022 में बीजिंग गर्मियों और सर्दियों दोनों में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला देश बन जाएगा. शौगांग पार्क में स्नोबोर्डिंग के लिए बनाए गए नए स्टेडियम में भी बर्फ गिरी. अगर पास के शहर यानकिंग में सर्दियां ज्यादा नहीं पड़ीं तो ओलंपिक स्की केंद्र को नकली बर्फ बनाने के लिए 49 गैलन पानी की जरूरत होगी.
अभी और हो सकती है बर्फबारी
और बर्फीले तूफानों के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. चीन की चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली में दूसरा सबसे ऊंचा स्तर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. कुछ इलाकों में 30 सेंटीमीटर से भी ज्यादा बर्फ के जमा होने की आशंका है. जिंगशान पार्क के वांचून पवेलियन से पर्यटक नीचे डाउनटाउन बीजिंग और फोर्बिडन सिटी को देख सकते हैं.
मकानों की छतें सफेद
बर्फीले तूफान सबसे पहले इनर मंगोलिया और उत्तर पश्चिमी चीन के निंशिया हुई स्वायत्त इलाके में आए. बीजिंग के पास हेबेई और थोड़ी दूर शांशी प्रांतों में प्रमुख राजमार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. बीजिंग में कई उड़ानों और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया.