मिस्र में मिले पांच प्राचीन मकबरे
पुरातत्वविदों को मिस्र की सभ्यता के बारे में और ज्यादा जानने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है. उन्हें पांच प्राचीन मकबरे मिले हैं. देखिए...
मकबरे और खजाना
मिस्र की राजधानी काहिरा के नजदीक सक्कारा कब्रिस्तान में पुरातत्विविदों को पांच मकबरे मिले हैं. इन मकबरों में अद्भुत खजाना भी है.
एकदम सुरक्षित
ये मकबरे बहुत अच्छी हालत में हैं और इनमें रखा सामान भी एकदम सुरक्षित है.
किसके हैं मकबरे
पुरातत्वविदों का अनुमान है कि ये मकबरे कम से कम चार हजार साल पुराने हैं और पहले साम्राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को यहां दफनाया गया होगा.
खजाना
मकबरों के अंदर पेंटिंग हैं जो पूरी तरह सुरक्षित मिली हैं. इसके अलावा बर्तन, मूर्तियां और अन्य कई छोटी कलाकृतियां भी हैं.
सम्राट मीरेनरे के पिरामिड के पास
सक्कारा कब्रिस्तान सम्राट मीरेनरे के पिरामिड के पास है. इनमें पत्थर और लकड़ी के बने विशाल ताबूत हैं
सक्कारा की खोजें
हाल के सालों में पुरातत्वविदों को सक्कारा में कई बड़ी कामयाबियां मिली हैं. यह गीजा के पिरामिड के दक्षिण में स्थित है और खोजियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बन गया है.
6 तस्वीरें
1 | 66 तस्वीरें