1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

हैरी पॉटर को अदालत से राहत

७ जनवरी २०११

"हैरी पॉटर" सीरीज के "हैरी पॉटर एंड गोबलेट ऑफ फायर" बेहद सफल उपन्यास है जिस पर फिल्म बनी और उसने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए. इस उपन्यास की लेखिका जेके रॉलिंग के खिलाफ कॉपराइट का मुकदमा खारिज हो गया है.

https://p.dw.com/p/zukO
हैरी पॉटर पर बनी कई फिल्में

हैरी पॉटर नॉवल की लेखिका जेके रॉलिंग पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने "हैरी पॉटर" सीरीज की "हैरी पॉटर एंड गोबलेट ऑफ फायर" के लेखन के दौरान कुछ अंश "विली द विजार्ड" नामक किताब से लिए. लेखक एड्रियन जैकब्स ने दावा किया था कि "हैरी पॉटर" सीरीज-4 के प्लॉट का आइडिया रॉलिंग ने उनकी किताब "विली द विजार्ड" से लिया है.

"हैरी पॉटर" सीरीज के अमेरिकी प्रकाशक स्कॉलॉस्टिक कॉर्प ने अदालत के इस फैसले का स्वागत किया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा कि दोनों उपन्यासों की अवधारणा और शैली के बीच बहुत फर्क है और दोनों के बीच किसी भी गंभीर तुलना की गुंजाइश नहीं बनती.

Flash-Galerie Harry-Potter-Fans am Kieler Hauptbahnhof
तस्वीर: AP

अमेरिकी प्रकाशक स्कॉलॉस्टिक कॉर्प ने फैसले की सराहना करते हुए कहा है कि अदालत के फैसले से यह साफ हो जाता है कि हैरी पॉटर सीरीज और विली विजार्ड में समानता की बात बिना किसी आधार के कही गई थी.

पिछले साल अक्तूबर में भी लंदन हाई कोर्ट में जैकब्स के ट्रस्टी एलन ने यही दावा किया था, लेकिन अदालत ने इस प्रकरण को खारिज कर दिया था.

रिपोर्टः एजेंसियां/एसके

संपादन: एस गौड़

इस विषय पर और जानकारी को स्किप करें

इस विषय पर और जानकारी

और रिपोर्टें देखें