सेक्सिज्म का विरोध
चौदह फरवरी सिर्फ वैलेंटाइन डे ही नहीं उमड़ते एक अरब अभियान की भी तारीख है जो महिला हिंसा के विरुद्ध विश्व का सबसे बड़ा अभियान है. विश्व की हर तीन महिलाओं में से एक हिंसा या बलात्कार का शिकार होती हैं.
अधिकारों के लिए जुलूस
महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में दुनिया के 200 देशों में एक अरब अभियान चलाया जाता है. शुरुआत पिता के हाथों शारीरिक शोषण का शिकार हुई अमरीकी लेखिका इव इन्सलर ने 2012 में की थी.
कीर्ति घोष नहीं जय घोष
पिछले वर्ष जहां उमड़ते एक अरब अभियान का आदर्श वाक्य "क्रांति के लिए उठ खड़े हो" रखा गया था तो इस साल यह नारा था "क्रांति को ओर बढ़ाओ".
हिंसा का खात्मा
जयपुर में प्रसिद्ध नाट्य संस्था अस्मिता थिएटर ने कई नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया. नाटकों का उद्देश्य था, दुनिया भर से हिंसा का खात्मा और महिलाओं को पूर्ण आजादी.
देवी या कुछ और?
भारत में करोडों देवी देवता हैं. शास्त्रों में भी कहा गया है यत्र नारी पूज्यन्ते तत्र देवता रम्यन्ते. पर हकीकत में क्या भारत में नारी आज़ाद है?
जमीनी हकीकत
थॉमस रॉयटर फॉउन्डेशन के अनुसार भारत महिलाओं के लिए विश्व का चौथा सबसे खतरनाक देश है. भारत में हर तीसरे मिनट महिलाओं के साथ एक अपराध घटता है.
कम होती लड़कियां
हर दस साल में भारत से एक लाख लड़कियों की संख्या कम हो रही है. यह दुनिया का एकमात्र देश है जहां सरकार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देने पड़ते हैं
नक्कार खाने में तूती
उमड़ते एक अरब अभियान की यही सोच है कि कभी तो पत्थरों से भी चीख निकलेगी और समाज नारी को फिर से वह सम्मान देगा जिसकी वो हकदार है.