1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

व्हेल शिकार: निरंकुश हैं जापानी जहाज़

१० जनवरी २०१०

व्हेल मछली के शिकार के खिलाफ मुहिम चला रहे संगठन का कहना है कि व्हेल का शिकार करने वाले जापान के जहाज़ों को रोकने के लिए वे हर क़दम उठाएंगे. बुधवार को जापान के शिकारी जहाज़ का पीछा कर रहे एडी गिल की मौत हो गई थी.

https://p.dw.com/p/LQ5S
व्हेल के पीछे पड़ा है जापानतस्वीर: AP

बुधवार को एडी गिल अंटार्कटिक महासागर में व्हेल का शिकार करने वाले एक जापानी जहाज़ का पीछा कर रहे थे. व्हेल की सुरक्षा के लिए बने संरक्षण संगठन सी शेफ़र्ड के मुताबिक जापानी जहाज़ शोनन मारू 2 ने जान बूझकर एडी गिल को टक्कर मारी जिससे एडी गिल डूब गए. लेकिन व्हेल पकड़ने वाली एजेंसी का कहना है कि एडी गिल ने अपनी गति धीमी कर दी थी जिसकी वजह से नाव की टक्कर लग गई.

आख़िर में एडी गिल को बचाया नहीं जा सका और वह अंटार्कटिक महासागर के किनारे डूब गया. वाट्सन ने कहा है कि एडी की नाव से तेल और ईंधन निकाल लिया गया है और समुद्र में किसी भी तरह के प्रदूषण की आशंका नहीं है.

Japan Walfang Flash-Galerie
व्हेल के शौकीन हैं जापानतस्वीर: picture-alliance/ dpa

वॉट्सन का मानना है कि इसके पीछे भी जापान के व्हेल शिकारियों की चाल है. वह चाहते थे कि एडी गिल को बचाने एक और स्पीडबोट स्टीव अरविन वहां पहुंच जाए. जापानी जहाज़ कार्यकर्ताओं के नावों का पीछा करने के लिए अपनी अलग नाव रखते हैं जिसकी मदद से वह कार्यकर्ता के नावों की जगह के बारे में बाकी शिकारी जहाज़ों को बता सकते हैं. इससे फिर व्हेल का शिकार कर रहे जहाज़ों को पहले से ही कार्यकर्ताओं के जहाज़ों के बारे में पता लग सकता है.

इस बीच ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है क्योंकि उसके मुताबिक़ नाव उसके समुद्री इलाक़े में डूबी थी. लेकिन इससे शायद ही कुछ फ़ायदा हो. नेशनल यूनिवर्सिटी के डॉन रॉथवेल का कहना है कि जापान ऑस्ट्रेलिया के समुद्री क्षेत्र को मान्यता नहीं देता. न ही इस हादसे में ऑस्ट्रेलिया का कोई जहाज़ मौजूद था, न ही कोई ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वहां उपस्थित था. न्यूज़ीलैंड सरकार ने भी जापानी प्रतिनिधियों के साथ मुलाक़ात की है. इस बीच महासागर में व्हेल शिकारियों के खिलाफ मुहिम जारी है.

रिपोर्टः सारा बेर्निंग/ एम गोपालकृष्णन

संपादनः एस गौड़