1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

दुनिया की टॉप टेन ऊंची इमारतें

३ जनवरी २०१०

बुर्ज दुबई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है. दुनिया की बाकी ऊंची इमारतें इससे कहीं नीचे हैं. कई अन्य इमारतों से अगर बुर्ज दुबई की तुलना की जाए तो दो गुना फर्क है. क्या हैं इमारतों में बसे इंजीनियरिंग के ऊंचे कीर्तिमान.

https://p.dw.com/p/LJNF
कितनी भी ऊंची इमारत, ऊपर इंसान ही, ताइपेई की ऊंची इमारत से छलांग लगाने की तैयारी करता एक जांबाज़ स्काई डाइवरतस्वीर: picture-alliance / dpa

828 मीटर ऊंची इमारत, बुर्ज दुबई के बाद दूसरा नंबर अमेरिकी केवीएलवाई-टीवी मास्ट टावर का आता है. 629 मीटर ऊंचे केवीएलवाई-टीवी मास्ट को इमारत नहीं कहा जा सकता, इसे इंसानी ढांचा ज़रूर कहा जा सकता है.

एक नज़र दुनिया की गगनचुंबी इमारतों पर.

बुर्ज दुबई- ऊंचाई 828 मीटर

शंघाई टावर (निर्माणाधीन)- ऊंचाई 632 मीटर

रूसी टावर, मॉस्को (निर्माणाधीन)- उंचाई 610 मीटर

न्यूयॉर्क का फ्रीडम टावर(निर्माणाधीन)- ऊंचाई 541 मीटर

मॉस्को टावर- ऊंचाई 540 मीटर

Skydiver in Kuala Lumpur
क्वालांपुर के टावर भी हैं गगनचुंबीतस्वीर: AP

ताइवान की ताइपे- ऊंचाई 509 मीटर

क्वालांपुर का पेट्रॉनास टावर- ऊंचाई 452 मीटर

शिकागो का शियर्स टावर- ऊंचाई 442 मीटर

शंघाई की जिन माओ बिल्डिंग- ऊंचाई 421 मीटर

एफ़िल टावर, पैरिस- 323 मीटर

इंपीरियल टावर, मुंबई (निर्माणाधीन)- 249 मीटर

कुतुबमीनार, नई दिल्ली- 72.5 मीटर

अन्य स्वीकृत गगनचुंबी योजनाएं-

फोर्डहाम स्पायर, शिकागो- ऊंचाई 610 मीटर

इंटनेशनल बिजनेस सेंटर, सियोल- 580 मीटर

यानी आने वाले समय में बुर्ज टावर का मुक़ाबला करने वाली तो कोई इमारत नहीं दिखती. वास्तुकला, स्थापत्य और इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना है दुबई का बुर्ज टावर, लेकिन विज्ञान की चाहतें भला कितनी देर शांत बैठेंगी. कौन जाने आने वाले वर्षों में फिर किसी ऐसी हैरतअंगेज़ इमारत के निर्माण का एलान हो जाए.

रिपोर्ट: एजेंसियां/ओ सिंह

संपादन: एस जोशी