क्रांति का संगीत
दुनियाभर के संगीतकारों ने क्रांति का संगीत रचा है. 18वीं सदी के फ्रेंच संगीतकार हों या अरब जगत में हुई हालिया क्रांति. जर्मनी के बॉन में हुए बेथोफन फेस्ट में क्रांति का संगीत महीने भर गूंजता रहा.
18वीं सदी का फ्रांस
18वीं सदी के फ्रांस में जो संगीत रचा गया, उसका असर हमेशा बना रहा है. 9 सितंबर से शुरू होकर एक महीने तक चले बेथोफन फेस्ट की थीम थी, क्रांति.
अमेरिकी आजादी का संगीत
यैंकी डूडल अमेरिका में आजादी का संगीत बन गया था. पहले पहल तो इसे स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक उड़ाने के लिए गाया जाता था लेकिन बाद में यह जॉर्ज वॉशिंगटन के सिपाहियों का पसंदीदा गीत बन गया.
नेपोलियन के गीत
निकोलस एटिने एक क्रांतिकारी संगीतकार थे जिन्हें नेपोलियन ने अपनी ताजपोशी के लिए गीत रचने का जिम्मा दिया था.
क्रिबिनी का ओपेरा
इटली के महान संगीतकार लुइगी क्रिबिनी ने सन 1800 में एक ओपेरा तैयार किया जो तब की राजनीति पर था. यह बेहद लोकप्रिय हुआ था.
बेथोफन की तीसरी सिंफनी
अरविका बेथोफन की तीसरी सिंफनी थी जिसने 1803 में संगीत की सारी सीमाएं पार करते हुए जग जीत लिया था.
अक्टूबर क्रांति के गीत
रूसी संगीतकार और पियानोवादक सर्गेई प्रोकोफिएव ने क्रांति के कई गीत गाए हैं. 20वीं सदी के महानतम संगीतकारों में शुमार प्रोकोफिएव के गीतों में मार्क्स और लेनिन के शब्दों का इस्तेमाल हुआ है.
बीटल्स
बीटल्स की मशहूर 'व्हाइट एल्बम' का पहला गीत था रेवॉल्यूशन. यह तस्वीर भारत में सर जॉन लेनन के प्रवास की है.
अरब स्प्रिंग के गीत
ट्यूनिशिया, मिस्र, बहरीन और तुर्की में हाल के सालों में बही क्रांति की बयार के गीत मौजूदा दौर के सबसे ताकतवर गीत हैं.