अप्रैल 2014 में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के चिबोक शहर से लड़कियों का अपहरण कर लिया था. हालांकि बोको हराम के इलाके को आजाद कराने का दावा किया जाता है लेकिन करीब 200 लड़कियां अभी भी लापता हैं.
नाइजीरिया में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हराम ने एक महीने पहले डाप्ची में बंधक बनाई गई लड़कियों को छोड़ दिया है. लेकिन साथ उन्होंने चेतावनी दी है कि लड़कियों को स्कूल न भेजा जाए.
नाइजीरिया सरकार ने आतंकी गुट बोको हराम से अदला बदली का समझौता कर 82 और चिबोक लड़कियों को रिहा कराया लिया है. अप्रैल 2014 में अगवा की गयी सैकड़ों स्कूली लड़कियों में से अब भी 100 से अधिक बोको हराम के कब्जे में हैं.
तीन साल हो गए हैं जब नाइजीरिया के चिबोक शहर से आतंकवादी गुट बोको हराम ने 276 लड़कियों को अगवा कर लिया था. उनकी तलाश में अब भी अभियान चल रहा है और परिवार अपनी बेटियों का इंतजार कर रहे हैं.