20 साल का हुआ हैरी पॉटर
यूं तो ये कहानियां बच्चों की मानी जाती हैं. लेकिन इनमें ऐसी बातें भी हैं जो बड़ों को भी जिंदगी के सबक दे जाती हैं.
हैरी पॉटर और आग का प्याला
बुरा वक्त आने वाला है. और हम सबके सामने दो रास्ते होंगे. एक सही और एक आसान.
हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना
हमारी क्षमताओं से ज्यादा हमारे फैसले दिखाते हैं कि हम असल में कौन हैं.
हैरी पॉटर और आग का प्याला
मायने ये नहीं रखता कि हम क्या पैदा हुए हैं. मायने यह है कि हम क्या बनना चाहते हैं.
हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना
जीना भूलकर सपनों में खोये रहना कोई अच्छी बात नहीं है.
हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना
अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए बहुत ताकत चाहिए, लेकिन सबसे ज्यादा हिम्मत चाहिए अपने दोस्तों का सामना करने के लिए.
हैरी पॉटर और आग का प्याला
अगर आप जानना चाहते हैं कि कोई व्यक्ति कैसा है, तो देखिए कि वह अपने से कमजोर लोगों के साथ कैसा बर्ताव करता है.
हैरी पॉटर और अज्कबान का कैदी
सबसे अंधेरे वक्त में भी खुशियां तलाशी जा सकती हैं. बशर्ते हम थामे रखें रोशनी का साथ.
हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहखाना
किसी चीज के नाम का डर उस चीज के डर को और बढ़ा देता है.
हैरी पॉटर और आग का प्याला
हम अलग जगहों से हो सकते हैं, अलग भाषाएं बोल सकते हैं, पर हमारा दिल एक सा धड़कता है. मृत्यु का दुख हम सबको एक सा महसूस होता है.
हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह
हम सबके भीतर एक अच्छा और एक बुरा इंसान होता है. मायने ये रखता है कि हम किसे चुनते हैं.
हैरी पॉटर और मौत के तोहफे
जो मर चुके हैं उन पर दया मत दिखाओ. दया उन पर दिखाओ जो जिंदा हैं और सबसे ज्यादा उन पर जिनके जीवन में प्रेम नहीं है.
हैरी पॉटर और मौत के तोहफे
दुनिया में हर इंसान की जान की कीमत एक सी और बचाए जाने लायक है.