विज्ञान के अनसुलझे रहस्य
वैज्ञानिक सालों से दुनिया के तमाम रहस्यों को सुलझाने की कोशिश करते आए हैं. आइए नजर डालते हैं ऐसे रहस्यों पर जो आज तक सुलझ नहीं पाए हैं.
डार्क मैटर किससे बना है?
अंतरिक्ष में 80 फीसदी से ज्यादा पदार्थ दिखाई नहीं देता और इसे डार्क मैटर कहते हैं. आज तक यह रहस्य बना हुआ है कि डार्क मैटर किस चीज से बना है. डार्क मैटर का पता 60 साल पहले चला था लेकिन आज तक इसके होने की पुष्टि नहीं हो पाई है.
डार्क एनर्जी क्या है?
माना जाता है कि अंतरिक्ष की कुल ऊर्जा का 70 फीसदी हिस्सा डार्क ऊर्जा है. यह अंतरिक्ष के फैलाव के फलस्वरूप पैदा हुई. यह ऊर्जा स्थिर या परिवर्तनशील है, यह अब तक ज्ञात नहीं.
क्या एलियंस हैं?
क्या अंतरिक्ष में एक मात्र मनुष्य ही प्रखर बुद्धि जीव है या उसके अलावा दूसरे ग्रहों पर अन्य जीव भी हैं, यह रहस्य भी बना हुआ है.
जीवन की शुरुआत
यह एक बड़ा सवाल है कि पृथ्वी पर इंसान के अस्तित्व की शुरुआत कहां से हुई. साथ ही सवाल यह भी है कि यह शुरुआत पृथ्वी पर ही क्यों हुई. कई शोध बताते हैं कि मनुष्य का विकास जटिल अणुओं के विघटन और सम्मेलन से हुआ होगा, लेकिन सारे जवाब अभी नहीं मिले हैं.
गुरुत्वाकर्षण कैसे काम करता है
चंद्रमा का गुरुत्व बल समुद्र में ज्वार भाटा आने का कारण है. पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल उसे सूर्य के कक्ष में स्थिर रखता है. लेकिन यह गुरुत्वाकर्षण बल असल में कहां से आया, वैज्ञानिक इसे पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर पाए हैं. यह गुरुत्वाकर्षण अन्य कणों के गुरुत्व केंद्र के साथ कैसे संतुलन बनाता है?
पृथ्वी की परतों का खिसकना
हम जानते हैं कि भूगर्भीय परतों के खिसकने से भूकंप आते हैं, ज्वालामुखी फटते हैं या फिर महाद्वीपों या पहाड़ों की रचना होती है. लेकिन इन परतों के खिसकने के कारण को रिसर्चर आज तक पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं.