1. कंटेंट पर जाएं
  2. मेन्यू पर जाएं
  3. डीडब्ल्यू की अन्य साइट देखें

धोनी की नई पारी शुरू, साक्षी से सगाई हुई

४ जुलाई २०१०

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन की दोस्त से सगाई की. शनिवार को देहरादून में धोनी और साक्षी रावत की सगाई की रस्म निभाई गई. इसी साल के आखिर तक दोनों की शादी हो जाएगी.

https://p.dw.com/p/OA9u
धोनी ने सगाई कीतस्वीर: UNI

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक होटल में धोनी के परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त इस सगाई समारोह का हिस्सा बने. भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले माही अपने 29वें जन्मदिन से ठीक पहले सगाई की रस्म में बंधे.

Mahendra Singh Dhoni
इसी साल होगी शादीतस्वीर: AP Images

खबरों की पुष्टि करते हुए उनके एक करीबी पारिवारिक मित्र ने कहा, ''धोनी और उनकी स्कूल की मित्र साक्षी की देहरादून के भगीरथ होटल में सगाई हुई है.'' साक्षी इस वक्त होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक धोनी और साक्षी बीते दो साल से एक दूसरे के साथ गहरे संपर्क में थे.

सूत्रों के मुताबिक सगाई की रस्म को पूरी तक गोपनीय रखा गया. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी सुरेश रैना, आशीष नेहरा और हरभजन सिंह भी मौजूद थे. बहुत कम लोग थे और पारिवारिक माहौल के बीच सगाई हुई.

कहा जा रहा है कि साक्षी और माही की शादी इसी साल होगी. अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया भारत के दौरे पर आ रहा है. सीरीज 24 अक्टूबर को खत्म होगी. इसके बाद ही धोनी और साक्षी परिणय सूत्र में बंध जाएंगे.

रिपोर्ट: एजेंसियां/ओ सिंह

संपादन: एन रंजन