दुनिया भर के शाही बच्चे
कैम्ब्रिज की डचेस के दूसरे बच्चे की खबरें दुनिया भर के अखबारों में छाई हुई हैं. आइए तस्वीरों में देखें दुनिया भर के शाही परिवारों के राजकुमार और राजकुमारियों को.
प्रिंस जॉर्ज
ब्रिटिश ताज की दावेदारी में प्रिंस जॉर्ज तीसरे नंबर हैं. 22 जुलाई 2013 के दिन वह पैदा हुए. उनके माता पिता केट मिडिलटन और प्रिंस विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी पसंद किया जाता है.
स्वीडन की राजकुमारी
राजकुमारी विक्टोरिया के साथ प्रिंसेस एस्टेले. 23 फरवरी 2012 को पैदा हुई एस्टेले विक्टोरिया और प्रिंस डानिएल की इकलौती संतान हैं.
प्रिंस विलियम और हैरी
राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स अपने बच्चों विलियम और हैरी के साथ. विलियम 21 जून 1982 और हैरी 15 सितंबर 1984 में पैदा हुए. उनकी मां डायना का एक कार दुर्घटना में 1997 में निधन हुआ.
जापान के राजकुमार
प्रिंस हिसाहितो राजकुमार फुमिहितो और राजकुमारी किको के छोटे और इकलौते बेटे हैं. 1965 में अपने पिता के बाद से वह शाही परिवार में पैदा होने वाले इकलौते राजकुमार हैं.
डेनमार्क के शाही जुड़वां
प्रिंस फ्रेडेरिक और प्रिंसेस मारी के बच्चे, प्रिंस क्रिस्टियान (दाएं) प्रिंसेस इसाबेला (एकदम बाएं), फिर जुड़वां प्रिंसेस जोसेफीन (बीच में) और विंसेट (एकदम दाएं).
नीदरलैंड्स की राजकुमारियां
प्रिंसेस काथारीना अमालिया (दाएं), प्रिंसेस अलेक्सिया (बीच में), प्रिंसेस आरियाने (बाएं) अपने दादा दादी राजा विलियम अलेक्सांडर और रानी माक्सिमा के साथ. नीदरलैंड्स की सबसे बड़ी राजकुमारी का पूरा नाम है काथारीना अमालिया बियाट्रिक्स कारेमन विक्टोरिया. उन्हें प्रिंसेस ऑफ ओरान्ये के नाम से जाना जाता है. वह 7 दिसंबर 2003 में पैदा हुईं.
मोरक्को के प्रिंस
शाह महमूद छठे अपने पुत्र मौले अल हसन प्रिंस ऑफ मोरक्को के साथ. अल हसन आठ मई 2003 को पैदा हुए. उनकी छोटी बहन का नाम राजकुमारी लाला खादिजा है. उनका नाम हसन द्वितीय के नाम पर रखा गया है.